न्यूज़ डेस्क, विजय कुमार सिंह।।
बिहार में हुए उपचुनाव में कांग्रेस सहित अन्य पार्टी अच्छा परफॉर्मेंस नहीं कर सकी। महागठबंधन का बिखराव जदयू को आसान जीत दिला दिया।
उपचुनाव में हुए 2 सीटों पर एनडीए को आसान जीत दर्ज मिली। लेकिन इस आसान जीत में महागठबंधन के पार्टी पूरी तरह से बिखर गए। आरजेडी, कॉन्ग्रेस अलग-अलग कैंडिडेट उतारकर महागठबंधन को खंड खंड कर दिया। जबकि देश के कई राज्यों में कांग्रेस का अच्छा परफॉर्मेंस रहा।
इस नतीजे पर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के.डी. हिमांशु ने कहा कि आज बिहार की जनता को हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक से जो रुझान कांग्रेस पार्टी को मिला, वो बिहार में कांग्रेस को या अन्य किसी पार्टी को नहीं मिला। ऐसा क्यों? क्योंकि बिहार प्रदेश को विकास और समरसता से कोई मतलब नहीं है। केवल स्वार्थ की पूर्ति करने वाला राजनीति से मतलब है। आज भी बिहार, कई तरह की राजनीति में फसा हुआ है, जो बिहार के जनता को दरबार करने को मजबूर होना पड़ता है।
कांग्रेस सहित अन्य महागठबंधन के दलों की एकजुटता आवश्यक है। चुनावी मुकाबला में एकजुट होना पड़ेगा। तभी महागठबंधन आगे बढ़ सकती है। नही तो सत्ताधारी दल हमेशा हावी ही रहेंगे।