Fri. Jul 18th, 2025

बिहार केसरी डॉ० श्री कृष्णा सिंह की 134 वीं जयंती पर किए गए याद, लोगों ने किया माल्यार्पण

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के तत्वधान में भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के अप्रतिम योद्धा बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण की 134 वी जयंती समारोह श्री कृष्ण चौक नगर निगम के पास आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया। जिसकी अध्यक्षता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि श्री बाबू का जन्म 21- 10 -1887 तथा मृतु 31-01-1961 को हो गया। वे बिहार के विराट महापुरुष तथा अप्रतिम योद्धा थे। उनकी राजनीति की शुरुआत मुंगेर जिला परिषद के चेयरमैन से शुरू हुई। वे बिहार के प्रधानमंत्री और आजीवन बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री पद पर सुशोभित करते रहे। ऐसे महापुरुष को शिक्षक संगठन की ओर से सत सत नमन करते हुए, युवा पीढ़ियों को पद चिन्हों पर चलने का आवाहन किया।

इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा की श्री बाबू बिहार के नव निर्माण में अद्वितीय सहयोग किया। वे विलक्षण व्यक्तित्व का परिचय दिए थे, उनका में हृदय से शत-शत नमन करता हूं।

दधिचि देह दन समिति के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार राय ने कहा कि बिहार के औद्योगिक विकास में अपना संपूर्ण जीवन होम कर दिया। वे सच्चे देशभक्त थे। आज उनके पद चिन्हों पर चलना बहुत कठिन है। बिहार में दर्जनों औद्योगिक संस्थानों की स्थापना उन्होंने करवाए।

इस अवसर पर साहित्यकार चंद्रशेखर चौरसिया ने कहा कि महान विभूतियों का आकलन उनके व्यक्तित्व एवं कर्तव्य से होता है। ऐसे में बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह नील गगन में देद्विमान नक्षत्र के रूप में चमकते रहें। श्री बाबू आधुनिक बिहार के शिल्पकार बहुआयामी प्रतिमा के धनी, बिहार के गौरव और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के योद्धा थे।

इस अवसर पर पुष्कर प्रसाद सिंह प्रत्यक्ष गवाह संपादक, टुनटुन सिंह, महेश चौधरी, अमन भारती, जेपी सेनानी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र महतो, इंजीनियर आलोक कुमार, रतन कुमार, महेश भारती, राजीव कुमार, अधिवक्ता (मुन्ना) सहित अनेकों ने बिहार केसरी की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed