Fri. Jul 18th, 2025

पुण्यतिथि पर समाज सुधार सेनानी के कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण क्रांति के जनक जयप्रकाश नारायण को किया याद

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

संपूर्ण क्रांति के जनक भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 42 वां पुण्यतिथि समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गौरव सिंह राणा के नेतृत्व मे सुभाष चौक स्थित जिला कार्यालय मे मनाई गई।

पुण्यतिथि मनाने के उपरांत वहां मौजूद जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने कहा की लोकनायक जयप्रकाश नारायण एक समाज सुधारक थे। लोकनायक जी के बेमिसाल जीवन का सबसे बडा पहलू यह है कि उन्हे सत्ता का मोह नही था। वह सत्ता मे पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करना चाहते थे। जेपी ने कहा था- सम्पूर्ण क्रांति मे सात क्रान्तियाँ शामिल हैं – राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, शैक्षणिक और आध्यात्मिक क्रांति। इन सात क्रान्तियों को मिलाकर सम्पूर्ण क्रांति है।

वहां मौजूद प्रदेश महासचिव जवाहर राय ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने कहा था की
मेरी नजर मे आज भी समाज और राष्ट्र को एक नयी सम्पूर्ण क्रांति की जरुरत है। एक ऐसी क्रांति की जो व्यक्ति सुधार से प्रारंभ होकर, व्यवस्था सुधार पर केन्द्रित हो। सत्ता की कुर्सी पर कोई भी बैठे, लेकिन मूल्य प्रतिष्ठापित होने जरुरी हों।

इस क्रम मे प्रदेश महासचिव जवाहर राय, जिला महासचिव राकेश कुमार, जिला सचिव मो राजा,,ओमदेव कुमार, रविन्द्र राय सहित अन्य मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नम आंखो से विनम्र श्रदधांजली दी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed