Sat. Apr 26th, 2025

बेगूसराय :: बाढ़ और सुखाड़ की चपेट मे रहने वाले बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले – गौरव सिंह राणा

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए केन्द्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की।

बिहार मे हमेशा बाढ या सुखाड की स्थिति बनी रहती है। बिहार मे सर्वांगीण विकास माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के ही कार्यकाल मे हुआ है। पिछले पन्द्रह वर्षो मे हर गांव व टोले तक सड़क का जाल बिछा दिया।

नीतीश कुमार जी ने सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र मे चहुंमुखी विकास किया है। आजादी के बाद शिक्षा के क्षेत्र मे नीतीश कुमार जी के द्वारा जो कार्य किये गए वो पहले नही किये गये थे।

बिहार मे उच्च शिक्षण संस्थान की स्थापना की गई। इसके साथ साथ माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने कृषि के क्षेत्र मे विकास के लिए लगातार काम किया गया है। पैक्स को मजबूत करके किसानो को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाया गया।

महिलाओं को पंचायती राज निगम व नगर निकायो मे 50 फिसदी आरक्षण देकर उन्हे सशक्त बनाने वाला पहला राज्य बिहार बना। इससे पूर्व विपक्षी पार्टियों की सरकार ने जिस प्रकार से बिहार मे विकास की गाड़ी को बेपटरी पर ला रखा था, उसे दुरूस्त करने के लिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलनी चाहिए।

विशेष राज्य का दर्जा प्रदेश के लिए कोई मुद्दा नही है, यह प्रदेश की जरूरत है। नीतीश सरकार अपने दम पर बिहार मे विकास की गती को बरकरार रखने मे कामयाब रहे है। लेकिन अभी भी बहुत काम बाकी है। बडे प्रयास की जरूरत है, जो विकास की दौड मे बिहार को आगे ले जा सके।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed