Fri. Dec 26th, 2025

घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन :: युवा विकास मोर्चा का दूसरे दिन भी जारी रहा

गढ़हरा, बरौनी, बेगूसराय रविशंकर झा।।

पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत विद्युत लोकोमोटिव शेड गढ़हरा के मुख्य द्वार पर दूसरे दिन भी रेल प्रशासन के विरोध में युवा विकास मोर्चा का आक्रोशपूर्ण घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन जारी रहा।

इस संबंध में मंगलवार को युवा विकास मोर्चा के संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वर्षों की संघर्ष का परिणाम है कि गढ़हरा में रेल से जुड़ी कारखाना खुली। तत्कालीन रेलमंत्री व वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अथक प्रयास से ही बिहार केशरी श्रीकृष्ण बाबू के कर्मस्थली पर एशिया प्रसिद्ध रेलवे परित्यक्त यार्ड के खंडहर पड़ी हजारों एकड़ भूमि पर भारत का आधुनिक लोकोमोटिव शेड का निर्माण सम्भव हो सका।

जिसे वरिष्ठ मंडल विधुत अभियंता बरौनी अपनी तानाशाही मानसिकता से रोजगार के नाम पर सौदेबाजी कर आंदोलन को चुनौती देने का लगातार असफल प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कम रेट पर लोगों से कारखाना के अंदर काम करा कर मोर्चा के कार्यकर्ताओं को उपेक्षित किया जा रहा है। साथ ही डीएमई के उदासीन रवैया के कारण उक्त शेड का विस्तारीकरण अवरुद्ध है।

उन्होंने कहा कि इस रवैया को किसी भी हालत में युवाशक्ति बर्दाश्त नहीं करेगा। मोर्चा निर्णायक आंदोलन को बाध्य है।जिसकी सारी जबाबदेही रेलप्रशासन की है।

मौके पर भाजपा बरौनी मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, सत्यजीत राज, बबलू सिंह, वासुदेव पासवान ,विजय कुमार, निरंजन कुमार, गगन शर्मा, प्रहलाद कुमार ,मनीष राज ,अरविंद कुमार, शंकर सिंह ,नीरज कुमार , देवेन्द्र कुमार,मो रियाज,मो समीम उल्लाह विक्की कुमार, अशोक कुमार, धीरज कुमार ,अरुण कुमार, विनोद कुमार आदि थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed