गढ़हरा, बरौनी, बेगूसराय, रविशंकर झा।।
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गढ़हरा सहित आस पास के इलाकों में भक्तो के संकटों को हरने वाला और सुख समृद्धि देने वाला अनंत चतुर्दशी का पर्व हर्षोल्लास के साथ भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया।
वहीं किउल गढ़हरा स्थित ग्रामदेवता स्थान के प्राँगण में हर साल की भाँति इस साल भी अनन्त भगवान पूजानोत्सव के आयोजन में श्रद्धालओं का तांता लगा रहा।
गाँव के लोग अपने अपने घरों के सभी सदस्यों के नाम का अनन्त डोरा लेकर आये और यहां इसे विधि विधान पूर्वक पूजन कर पुन: उन्हें लौटाया गया।
अनंत पूजनोत्सव के मौके पर पंडित घनश्याम झा ने कहा की भगवान विष्णु के अनन्त रूप हैं। भाद्र शुक्ल चतुर्दशी को मनाया जाने वाला पर्व अनन्त भगवान पूजनोत्सव में समुद्र मंथन की कथा है। भगवान विष्णु के 14 रुपों की 14 गांठों का वास अनन्त दौड़ा में कराया जाता है। माना यह जाता है कि यह पर्व दुखों का अंत और सुखों का सृजन करता है।
मौके पर व्रती जानु, सेन झा, मुन्ना झा, मिंटू झा, कुंदन झा, देवकुमार झा, माधव झा, वरुण झा, आयुष, गोपाल, नन्ही, मीठी, अंशुमन, ममता, दीक्षा, श्रुति, स्वाति, संध्या, पूजा, सुदर्शन, प्रियदर्शन, श्याम जी समेत अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।