Wed. Feb 12th, 2025

देश में जल-जंगल-जमीन पर जनता का अधिकार हो — मोहित यादव

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा जिला अध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में किया गया। बाढ़ प्रभावित लोगों के दुख दर्द के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी लिए।

भ्रमण के दौरान राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने बताया कि भारत के संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा रचित संविधान के अनुकूल वर्तमान भारत सरकार कार्य नहीं कर रही है। उदाहरण स्वरूप खेत की बुवाई, खेतिहर मजदूरों के द्वारा क्या जाता है। प्राकृतिक आपदा हो, अगलगी की घटना हो, बाढ़ से प्रभावित हो सरकार के द्वारा जो भी राशि मुहैया कराया जाता है उस राशि से खेत की बुवाई करने वाले मजदूर, कृषक मजदूर वंचित रह जाते हैं।

बाढ़ से प्रभावित फसल क्षति का मुआवजा खेत में बुवाई करने वाले किसानों को मिलना चाहिए। बेगूसराय जिले में 79% लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। गंगा नदी, बूढ़ी गंडक नदी, बलान नदी से 40% वैसे लोगों को फसल क्षति हुआ है जो कृषक मजदूर है। जमीन मालिकों से ठीके खेत लेते हैं और बुवाई करते हैं। ऐसे कृषक मजदूर सरकारी लाभ से वंचित रह जाते हैं।

वर्तमान व्यवस्था से यह स्पष्ट हो गया है। जमींदार और प्रशासनिक अधिकारी का चोली दामन का रिश्ता है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण से यह स्पष्ट हो गया है बाढ़ के नाम पर व्यापक पैमाने पर सरकारी तंत्रों और स्थानीय माफियाओं के मेलजोल से सरकारी राशि का लूट हुआ है।

तेघड़ा, भगवानपुर प्रखंड बलान नदी से सैकड़ों घर प्रभावित हुआ है। सरकारी अधिकारियों के द्वारा प्रत्येक वर्ष सूची बनाया जाता है। वहां के नागरिकों का आज तक किसी प्रकार का लाभ नहीं मिला। यहां भी व्यापक पैमाने पर गबन हुआ है।

भ्रमण करने वाले में मोहम्मद जाहिद, अफसर मोहम्मद, सलाउद्दीन, रवि कुमार पंडित, धनंजय साहनी इत्यादि उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed