बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
जिला राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में जिले में बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों का दौरा कर सरकार के द्वारा चलाए जा रहे राहत शिविर एवं जन सहयोग के माध्यम से प्राप्त भोजन सामग्री वितरण किए। साथियों के द्वारा बाढ़ ग्रसित क्षेत्र मटिहानी प्रखंड के अंतर्गत पड़ने वाला टोला गोसाई, टोला पतला, टोला नकटी, रामदिरी, रचियाही गांव के बाढ़ पीड़ितों के दुख दर्द जाना।
बेगूसराय जिले के सात लाख से अधिक बाढ़ ग्रसित प्रभावित हैं। राहत और बचाव करने में डबल इंजन की सरकार असमर्थ हैं। बिहार के मुख्यमंत्री जी का हवा हवाई सर्वेक्षण का नतीजा भी हवा हवाई साबित हुई।
जिले में चलाए जा रहे हैं बाढ़ राहत शिविर रसोई व्यवस्था का स्थिति यह है ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। जिले के पदाधिकारी से लेकर अनुमंडल अधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्थानीय माफियाओं के मेल से लेकर बाढ़ राहत शिविर के सौजन्य से व्यापक पैमाने पर लूट किया जा रहा है।
जिले में जहां कहीं भी राहत शिविर में भोजन का व्यवस्था किया गया है। वहां स्थानीय लोगों को भोजन नसीब नहीं हो रहा है। उनके नामों पर केवल लूट किया जा रहा है। जिले में बाढ़ ग्रसित से क्षेत्रों में सरकारी तंत्र के द्वारा पशु चारा के नाम पर करोड़ों रुपए का निकासी हो चुका है। पशुपालकों को अभी तक जिले के बाढ़ ग्रसित प्रखंडों में पशुपालकों को 1 किलो भी पशु चारा उपलब्ध नहीं कराया गया है।
बेगूसराय जिले के बछवारा प्रखंड, तेघड़ा प्रखंड, बरौनी प्रखंड, साहेब पुर कमाल प्रखंड, मटिहानी प्रखंड, शाम्हो प्रखंड, इन सभी प्रखंडों में हर साल बाढ़ से लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है और हर साल सरकार राहत पहुंचाने में असमर्थ रही है।
बेगूसराय राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जिला पदाधिकारी बेगूसराय के माध्यम से यह मांग है कि बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में खरबों रुपया के नुकसान में किसान, मजदूर को बाढ़ प्रभावित लोगों को 50-50 हजार सरकारी राशि दिया जाए।
क्षेत्रों में जल प्रवाहित से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द से जल्द मरम्मत करवाया जाए। बाढ़ में क्षतिग्रस्त घरों को पक्का मकान मुहैया कराया जाए।
क्षेत्र भ्रमण में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष सोनेलाल साव, प्रखंड प्रधान महासचिव मटिहानी अरुण कुमार सिंह, मोहम्मद महफूज इत्यादि दर्जनों साथी उपस्थित थे।