बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
आज भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के महान क्रांतिकारी उधम सिंह की 81वीं शहादत दिवस शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के तत्वधान में सर्वोदय नगर सभागार में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की और संचालन डॉक्टर चंद्रशेखर चौरसिया ने की।
इस अवसर पर नगर निगम के उप मेयर राजीव रंजन, राजद के प्रदेश महासचिव प्रोफेसर अशोक यादव, देहदान समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार राय, शिक्षक नेता कवि अलख निरंजन चौधरी, जेपी सेनानी के जिला अध्यक्ष शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति नगर सचिव अनिता राय, अनेकों ने क्रांतिकारी उधम सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण की।
साहित्यकार चंद्रशेखर चौरसिया ने कहा कि शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के जिला सचिव एवं शिक्षक नेता जयंती एक्सप्रेस के नायक श्री अमरेंद्र कुमार सिंह को नगर निगम के उप मेयर राजीव रंजन, राजद के प्रदेश महासचिव अशोक यादव दे दान समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार राय, जेपी सेनानी, राजेंदर महतो अधिवक्ता, शिक्षक नेता कवि अलख निरंजन चौधरी, अनिता राय और उनके साथियों ने मिलकर उनको चादर, फूल, माला आदि से सम्मानित किया।
इस अवसर पर नगर निगम के उप मेयर राजीव रंजन ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उधम सिंह प्रमुख क्रांतिकारी थे। उनका संपूर्ण जीवन भारत माता की रक्षा मे होम हो गए। जालियांवाला बाग हत्याकांड में बहुत अधिक मर्माहत हुए थे। और दुनिया के सामने उन्होंने जनरल डायर को इंग्लैंड जाकर मौत के घाट उतार दिया था। और भारतीय वीरता अत्याचारों को कभी बर्दाश्त नहीं करते। ऐसे महान क्रांतिकारी को मेरा शत-शत नमन।
इस अवसर पर राजद के प्रदेश महासचिव अशोक यादव ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख ,इसाई सब मिलकर देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था। जिसमें ग्राम दल के सिपाही उधम सिंह का याद रहेगा। उनको मैं नमन करता हूँ।
इस अवसर पर दधिचि देह दान समिति के अध्यक्ष सुशील राय ने कहा कि आज हमारे देश को ऐसे क्रांतिकारी उधम सिंह की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने उधम सिंह की 81वीं शहादत दिवस पर अपना विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महिला सेल के सचिव सुनीता देवी ने कहा कि हमारा देश क्रांतिकारियों से भरा है। एक क्रांति की शहादत होती है। तो हजार क्रांतिवीर उत्पन्न होते हैं। मैं उनकी 81वीं शहादत दिवस पर उनको शत-शत नमन करती हुँ।
इस अवसर पर राजेंद्र महतो, अधिवक्ता जेपी सेनानी, अलख निरंजन चौधरी, शिक्षक व कवि, आसमा कुमारी, नवनीत कुमार, आँचल कुमारी, रीता देवी, रूपेश कुमार, अनिल सिंह, आनाया कुमारी आदि ने भाग लिया।
अध्यक्ष शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शहीद उधम सिंह देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए उन्हें मौत के घाट उतारते हुए पकड़े गए। आज ही के दिन 1940 को लंदन विलेज जेल में फांसी दे दी गई।
ऐसे महान क्रांतिकारी को शत शत नमन करते हुए, गायक मोहम्मद रफी की भी स्मृति दिवस, भारत के उपन्यासकार मुंशी प्रेम जी की 141 वी जयंती भी मनाई गई।