Mon. Feb 9th, 2026

गणेश पोद्दार के हत्यारे की गिरफ्तारी के बाद भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया जिला पुलिस प्रशासन को धन्यवाद

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

पिछले दिनों सीपीआई के वरिष्ठ कार्यकर्ता सह नाव कोठी बिशनपुर के पूर्व मुखिया गणेश पोद्दार की हत्या अपराधियों ने कर दिया था। जिससे आक्रोशित सीपीआई के नेता लगातार जिला प्रशासन से अपराधी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

इस बीच नावकोठी प्रखंड में धरना प्रदर्शन भी आयोजित किए गए थे।
पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक सह सीपीआई बेगूसराय जिला मंत्री अवधेश कुमार राय, बखरी के विधायक सूर्यकांत पासवान लगातार बेगूसराय पुलिस कप्तान से मिलकर अपराधी की गिरफ्तारी का मांग किए थे।

इस बीच पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने पटना एसटीएफ के डीआईजी विनय कुमार से भी बातचीत कर गणेश पोद्दार के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग किए थे।
आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने बेगूसराय जिला पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बेगूसराय जिला पुलिस प्रशासन और पटना एसटीएफ के डीआईजी विनय कुमार कि सक्रियता की जीत है। इसलिए बेगूसराय जिला प्रशासन और एसटीएफ के डीआईजी विनय बाबू को हमारी पार्टी धन्यवाद देती है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed