बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
क्रांतिकारी मंगल पांडे का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ सुखदेव नगर, सुखदेव सभागार में शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति द्वारा शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई।
अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि मंगल पांडे भारत के वैसे वीर सपूत थे जिन्होंने 1857 की पहली जंग का आगाज करते हुए लेफ्टिनेंट बाघ तथा मेजर हडसन को मार गिराया था। आज उनकी 194 वीं जयंती पर याद करते हुए उनको नमन करता हूँ। वीर सपूत के साथ-साथ अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के 103 वीं जयंती भी मनाई गई। जिन्होंने गांधी जी के विचारों को मानते हुए रंगभेद सरकार की जगह एक लोकतंत्र सरकार बनाने के लिए संघर्ष किया और नेल्सन मंडेला ने 27 साल तक जेल काटने के बाद बाहर निकले और फिर बाद में उन्हें अफ्रीकी जनता ने राष्ट्रपति पद के लिए चुना।
इस अवसर पर नगर निगम पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि दोनों महापुरुष अपने देश के लिए संघर्ष करते हुए आगे बढ़े। नेल्सन मंडेला को 1990 ईस्वी में भारत रत्न और 1993 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सुशील कुमार राय देहदान समिति अध्यक्ष बेगूसराय ने कहा कि क्रांतिकारी मंगल पांडे हमारे देश के सपूत थे। जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंक दिया और अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को अपने देश के प्रति अच्छी सद्भावना और गांधी जी के विचारों से मिलता जुलता रहता था। अफ्रीका के नागरिक उन्हें गांधी मानते थे। ऐसे महापुरुष को मेरा शत-शत नमन है।
इस अवसर पर साहित्यकार डॉ चंद्रशेखर चौरसिया ने कहा कि मंगल पांडे जैसे वीर सपूत का जन्म 1827 को उत्तर प्रदेश में हुआ।
इस अवसर पर राजीव कुमार गदपुर नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति महासचिव, सुनीता देवी महिला सेल सचिव शहीद सुखदेव सिंह समिति ने माल्यार्पण कर अपने अपने विचार व्यक्त किए और उनके विचारों को याद किया।
आपको बता दें कि सुखदेव समन्वय समिति के संस्थापक, संचालक शिक्षक नेता अमरेन्द्र कुमार इस कोरोना काल में भी जयन्ति और पुण्यतिथि मनाने से चूकते नहीं। ये ऐसे शख्सियत हैं जो विगत 30 वर्षों से दुनियाँ के तमाम ऐसे सेलिब्रिटी चाहे वो जिस किसी क्षेत्र में अपना योगदान दिए हों। चाहे वो फ़िल्म जगत से हों, स्वतंत्रता सेनानी हों, अमर शहीद भारत के रत्न हों, सामाजिक कार्यकर्ता रहे हों चाहे वो जिस किसी भी क्षेत्र से अपना योगदान समाज के लिए दिए हों। उनका जन्मदिन और पुण्यतिथि मनाने से चूकते नहीं।
इस अवसर पर विकाश कुमार अधिवक्ता, नवनीत कुमार, किशन कुमार, सोनी कुमारी, देहदान समिति, रीता देवी सहित अनेको ने इस अवसर पर भाग लिया।