Mon. Jul 21st, 2025

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि के अवसर पर बलिदान दिवस मनाया

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विभिन्न मंडलों एवं जिला मुख्यालय में पार्टी के संस्थापक रहे डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि के अवसर पर बलिदान दिवस मना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बेगूसराय नगर मंडल- 1, 2 एवं विभिन्न मंडलों में बलिदान दिवस मनाया गया। एक राष्ट्र एक निशान एक विधान के मूल मंत्र पर अपना सर्वस्व जीवन समर्पित करने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के आदर्श पुरुष हैं एवं भाजपा निरंतर उनके कर्तव्य पथ को अपना आधार मानकर राष्ट्र के निर्माण में अपने सर्वस्व समर्पण के साथ जुटी है।

भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, प्रखर राष्ट्रवाद के अग्रणी दूत एवं महान शिक्षाविद के रूप में जिस प्रकार से उन्होंने राष्ट्र की एकता अखंडता एवं अस्मिता को अक्षुण्ण रखने का प्रयास किया, वह निश्चित तौर पर भारतीय संघीय ढांचे की नींव है। आज जब भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के पुनरुत्थान में जुटी हुई है एवं विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करते हुए राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा के रूप में राष्ट्रवादी विचारों के संरक्षण एवं संवर्धन को प्रयासरत है तो उसका एकमात्र मूल केंद्र श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे बलिदानियों के पदचिन्ह हैं।

आज कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाकर भारतीय लोकतंत्र के काले धब्बे को मिटाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। उस कृत्य के केंद्र डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी हैं। वर्षों तक जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है के नारे के साथ संघर्ष की अनवरत यात्रा करने वाले भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए रास्ते पर चलकर एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र के निर्माण को समर्पित कटिबद्ध है।

वह देश जहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे प्रखर राष्ट्रवादी का जन्म हुआ हो। उस देश के कण-कण में राष्ट्रवादी विचारों की प्रगाढ़ता के साथ तेज गति से सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर चलकर विश्व गुरु बनाने की दिशा में किया जा रहा प्रयत्न डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती, जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, नगर मंडल -1 अध्यक्ष रूपेश गौतम, नगर मंडल-2 अध्यक्ष विनोद कुमार, अक्षय आर्य, अनिल भारती, विजय राय, प्रदीप कुमार, मिथिलेश कुमार, लालबहादुर महतो, विक्की पटेल, कमल नयन, छोटू चौधरी, अभिषेक कुमार, सरिता देवी एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed