Wed. Dec 24th, 2025

बेगूसराय, बरौनी :: दीवार से दब कर दो बच्चे की मौत का रहस्य अभी भी रहस्यमय // ग्राम रक्षा दल का प्रखंड स्तरीय बैठक सम्पन्न

बरौनी, बेगूसराय, राहुल कुमार।।

@ दो बच्चे की मौत जामुन के पेड़ से फल तोड़ने की कोशिश में हुआ या कोई और कारण से, इसका भी साक्ष्य नहीं मिला है।

@ अभी भी कई दीवार मौत को निमंत्रण देती हुई खड़ी है। जिसे देखने वाला कोई नहीं।

बरौनी -बेगूसराय -फुलवरिया थाना अंतर्गत बारो दक्षिणी पंचायत में दीवाल से दबकर दो बच्चे की मौत का रहस्य अभी बरकरार है।कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जामुन के पेड़ से फल तोड़ने के क्रम में दीवार गिर जाने के कारण उसमें दबकर बच्चे की मौत हो गई। यह जांच का विषय है। दीवार तो काफी पुरानी और जर्जर अवस्था में थी। लगातार कई दिनों से हो रही बर्षा से मिट्टी से जोड़ी गई दीवाल को काफी कमजोर बना दिया था। और चर्चा यह है कि दीवाल गिरने के समय वहां सिर्फ बच्चे ही थे। जिसके कारण दीवार गिरने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। जबकि उक्त पंचायत में अभी भी कई और भी दीवारे है जो अभी भी मौत को निमंत्रण देती हुई खड़ी है। जिसमें दबकर राजेश साह के घर का एक इकलौता चिराग, जो अब बुझ चुका है। मृत बच्चे विवेक कुमार एवं मोहम्मद सैफ के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परंतु, दीवाल गिरने और उसके नीचे दो बच्चे का दब जाने की बात कब और कैसे घटित हुई। किसी ने भी नहीं देखा?
घटना के घंटों बाद जब मृतक के परिजनों ने अपने बच्चे को नहीं देख। खोजबीन शुरू की, तब उक्त बच्चे को शंका के आधार पर गिरे हुए दीवाल को हटाने के क्रम में दो बच्चे धराशाई दीवार के नीचे में पाई गई। तब लोगों के बीच गिरे हुए दीवाल के नीचे दो बच्चे दबकर मर गए की चर्चा हुई। तब दो बच्चों की दीवाल के नीचे मैं हुई मृत्यु की चर्चा जंगल में आग की तरह फैल गई।
क्या? स्थानीय बुद्धिजीवियों और पूर्व के जनप्रतिनिधियों को यह चिंतन नहीं करना चाहिए, की बारिश जिस गति से चल रही है अब कौन सा दीवाल गिरेगा? और कौन लोग उसके चपेट में आकर मौत को गले लगा लेंगे? चिंता का विषय है।
तो क्या? समाचार पत्रों में अपना नाम छपा कर वाह वाही लूटने वाले लोग इस पर चिंतन मंथन कर रहे हैं। कि,किस गरीब के घर का चिराग कई जर जर दीवारों के नीचे जाने वाली है। क्योंकि, मानसून अभी आया ही है। बारिश अभी रुकी नहीं है?

ग्राम रक्षा दल का प्रखंड स्तरीय बैठक सम्पन्न

बरौनी /बेगूसराय। प्रखंड मुख्यालय बरौनी में शुक्रवार को ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र का प्रखंड स्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान की अध्यक्षता में की गई।

बैठक में संगठन की मजबूती पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वही सर्वसम्मति से अपने विभिन्न मांगों को अंचल अधिकारी बरौनी को सौंपने का निर्णय लिया गया । बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष सिकंदर पासवान ने बताया कि ग्राम रक्षा दल शह पुलिस मित्र को बाढ़ आपदा एवं परामर्श समिति मे सहयोग लिया जाए। हम लोग बिहार सरकार के आदेशानुसार ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र के रुप में करीब एक दशक से संध्या एवं रात्रि प्रहरी के रूप में कार्यरत हैं। वहीं सरकार के आदेशानुसार अनेक कार्यों में सहयोग करते आ रहे हैं । परंतु हम लोगों को किसी प्रकार का मानदेय नहीं मिलता है।

दूसरी ओर उन्होंने कहा बरौनी थाना क्षेत्र के ग्राम रक्षा दल की उपस्थिति दर्ज नहीं की जाती है। जबकि अन्य दूसरे थाने में ग्राम रक्षा दल का की उपस्थिति बनाई जाती है। वही हम लोग को स्थाई करण किया जाए। हम लोग राष्ट्रीय त्यौहार में भी कार्य करते आ रहे हैं। जबकि वर्ष 2018 में जिला मुख्यालय से वर्दी, लाठी, टॉर्च प्रदान किया गया था।

बैठक के बाद बरौनी अंचल अधिकारी सुजीत सुमन को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। अंचल अधिकारी बरौनी ने उक्त मांग को जिला प्रशासन को भेजने का आश्वासन दिया ।

वही प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा अपने विभिन्न मांगो को लेकर जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बेगूसराय को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।

मौके पर प्रखंड सचिव किशोर भारती, जिला प्रभारी जितेंद्र पासवान, गौरव कुमार, नीतीश कुमार, राजकुमार सहित चकिया, गरहारा, बरौनी क्षेत्र के ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र ने भाग लिया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed