बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की 163 शहादत दिवस शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति सुखदेव सभागार सर्वोदय नगर बेगूसराय में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता महिला सेल सचिव सुनिता देवी ने की। जबकि संचालन शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने किया।
उन्होंने कहा की झांसी की रानी लक्ष्मीबाई आज ही के दिन 1858 को अंग्रेजों से लड़ते लड़ते वीरगति पाई थी। उन्हीं के त्याग और बलिदान के बल पर 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था।
इस अवसर पर फिल्म कलाकार एवं गायक बबलू आनंद ने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को भारत छोड़ने के लिए मजबूर कर दी।

अध्यक्षीय संबोधन करते हुए महिला सेल सचिव सुनिता देवी ने कहा कि भारत त्याग और बलिदान की भूमि रही है। लक्ष्मी बाई इसी त्याग और बलिदान की अधिक कारिणी रही है। उन्हें ही भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का शुभारंभ किया था और अंग्रेजी हुकूमत को छक्के छुड़ाए और बलिदान हो गई। उनकी दी गई सहादत सदा भारत वासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
इस अवसर पर जेपी सेनानी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र महतो, सुशील कुमार राय देहदान समिति, सोनी कुमारी देहदान समिति की अध्यक्ष, अरुण शंडलिया, ललिता देवी, पूजा कुमारी, महेश पाठक, कुन्दन कुमार, विकास कुमार, शीलम देवी, खुशी गौत्तम, बच्ची आन्या गौत्तम आदि ने उनको याद किया।

