बेगूसराय, विजय कुमार सिंह, राहुल कुमार।।
बेगूसराय :: भीषण सड़क हादसा, पिकपभान और मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर, 03 की मौत
जिले में भीषण सड़क हादसा मंगलवार की देर शाम एनएच 28 फुलवरिया काली स्थान के पास हुई है। जिसमें पिकपभान और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि एक बुरी तरह से घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया जाता है कि फुलवड़िया तीन एनएच 28 काली स्थान के समीप पिकपभान व मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर हो गई। जिस कारण मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग, जिसमें सुबोध कुमार महतो उर्फ ऋषि कुमार महतो उम्र 22 साल, मंगल कुमार महतो पिता छोटे महतो की मौत हो गई और तीसरे बुरी तरह से घायल हो गया जो निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया लेकिन वह भी दम तोड़ दिया।
यह तीनों मोटरसाइकिल पर सवार थे और इन तीनों का घर बरौनी तीन बरियारपुर वार्ड संख्या 8 बताया जाता हैं। मोटरसाइकिल का नंबर बीआरओ 9एजे 5057 हैं। पिकअपभान को पुलिस ने खदेर कर बरौनी थाना के पास पकड़ लिया है। घटना की सूचना पर फुलवरिया थाना की पुलिस तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर लाश व एकसीडेनटल मोटरसाइकिल को पुलिस ने अपने कब्जे में कर थाना पर ले आई है। घटना की सूचना पाते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया है।
बताया जाता है की एनएच 28 काली स्थान से पश्चिम और पूरब आए दिन वाहन एक्सीडेंट से कई युवाओं की जान जा चुकी है। पर उक्त घटना को लेकर प्रशासन की कोई पहल उस जगह नहीं दिखाई दे रही है। जबकि आसपास के स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
क्योंकि उक्त स्थल पर एनएच 28 जो तेघरा से जीरोमाइल की ओर जाती है और इसी बीच में फुलवड़िया से गौरा की ओर जाने वाली सड़कें भी पास करती है। जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती ही रहती है। जिस कारण अगल-बगल के क्षेत्र के कई युवाओं की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो चुकी है।
क्रांतिवीर स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 121वीं शहादत दिवस पर याद किए गए
क्रांतिवीर स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 121वीं शहादत दिवस पर सुखदेव सभागार सर्वोदय नगर बेगूसराय में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा स्वतंत्रा सेनानी, क्रांतिकारी, जिन्होंने झारखंड, उड़ीसा, बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश के लोग उन को भगवान मानते थे।
इन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ संघर्ष करते हुए आगे बढ़ें। ऐसे महान क्रांतिकारी को शत-शत नमन।
इस अवसर पर डॉक्टर ज़र्फ़ कर अली जदयू के जिला महासचिव ने कहा कि बिरसा मुंडा अंग्रेजो के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी को बचाने के लिए 1900 को शहीद हो गए।
इस अवसर पर साहित्यकार डॉ चंद्रशेखर चौरसिया ने कहा कि झारखंड के भगवान कहे जाने वाले क्रांतिवीर बिरसा मुंडा की जन्म 15 नवंबर 1875 उलीहातू खूंटी झारखंड में हुआ था। और 1894 के अकाल में जनता की सेवा की जिस के कारण उन्हें महापुरुष बनाया।
इस अवसर सुशील कुमार राय देह दान समिति, आलोक कुमार, राजेंद्र महतो अधिवक्ता, अनिकेत कुमार पाठक, महिला सेल सचिव सुनीता देवी ने कही कि बिरसा मुंडा ना जात पर, ना पात पर, गरीबों की बात पर वह आगे बढ़ते रहें। जिसके कारण वे महान कहलाए।
पनहांस के लाल ने किया कमाल।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के रिजल्ट मे बेगुसराय जिले के पनहांस गांव निवासी उमेश सिंह के सुपुत्र सोनू कुमार ने 487वां रैंक लाकर अपने गांव के साथ साथ पूरे जिले का नाम रौशन किया। रिजल्ट घोषित होने के उपरान्त ही जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा, ग्रामीण मंटून सिंह, अरविंद प्रसाद सिंह, दुर्गा रजक, रामप्रवेश सिंह, संजय कुमार सिंह, सुनिल सिंह ने संयुक्त रूप से चादर, माला और पाग पहनाकर सोनू को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। साथ ही सबो ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सम्मानित करने के उपरांत ग्रामीण अरविंद प्रसाद सिंह ने कहा की सोनू शुरू से ही प्रतिभावान छात्र रहा है। एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हुए इसने मेहनत से कभी मुंह नही फेरा। अभी वर्तमान मे सिनियर गुड्स गार्ड के पद पर मुगलसराय मे पदस्थापित है।
वहिं सोनू कुमार ने आगे वरिय पदों पर जाने की इच्छा प्रकट की। आगे के दिनो मे UPSC की परीक्षा मे बेहतर रिजल्ट देने की बात कही।
नव चयनित सेविका व सहायिकाओं ने लंबित मानदेय भुगतान की मांग की
वीरपुर। विभागीय लापरवाही की वजह से वीरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कार्यरत नव चयनित आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं का लम्बित मानदेय का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। मानदेय का भुगतान नहींं होने से इन सेविकाओं व सहायिकाओं को आर्थिक स्थिति से जूझना पड़ रहा है । नव चयनित सेविकाओं ने बताया कि विभाग द्धारा मानदेय भुगतान हेतू समुचित पहल नहीं की जा रही है।जिससेे हमलोगों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है ।इन सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने बताया कि वर्ष 2019 में ही चयन किया गया था । 2020 में दो दिवसीय प्रशिक्षण भी मिली थी । विभाग के द्वारा हमलोगों से लगातार काम भी ली जा रही है ।नवचयनित सेविका सोनी कुमारी , रुक्मणि कुमारी ,सावित्री कुमारी ,सुनयना कुमारी, साबरीन बानो ,कुमकुम रानी , गुड़िया कुमारी समेत कई सेविकाओं ने हस्ताक्षर युक्त लिखित आवेदन सीडीपीओ वीरपुर को देकर लंबित मानदेय का भुगतान शीघ्र ही करने की मांग की है । वहीं बाल विकास परियोजना कार्यालय वीरपुर के विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि नव चयनित सेविकाओं का सर्टिफिकेट जांच नहीं हुआ है ।जिसकी वजह से मानदेय भुगतान में देरी हो रही है। जबकि विभागीय मार्गदर्शिका में स्पष्ट निर्देश है कि चयन के उपरांत 60 दिनों के अंदर चयनित सेविकाओं एवं सहायिकाओं का सर्टिफिकेट जांच कर भुगतान किया जाए।
लेकिन यहां वीरपुर प्रखंड में एक वर्ष से अधिक बीतने को है लेकिन सर्टिफिकेट का अभी तक सत्यापन नहीं हुआ है। अब सवाल उठता है कि सर्टिफिकेट सत्यापन के लिए पदाधिकारी रुचि क्यों नहीं ले रहें हैं? एक से वर्ष से भी अधिक का समय बीतने के बाद भी इन सेविकाओं एवं सहायिकाओं की सर्टिफिकेट जांच न होना अपने आप में सवाल सबसे बड़ा खड़ा कर रही है। अब देखना है कि इन सेविकाओं व सहायिकाओं का कब तक सर्टिफिकेट जांच कर मानदेय भुगतान होता है ?
मास्क चेकिंग करने नगर निगम कार्यालय पहुँच गए एआईएसएफ कार्यकर्ता, बिना मास्क लगाए काम करते दिखे आधा दर्जन से अधिक कर्मी
नगर निगम कर्मियों का बिना मास्क लगाए रहना निगम प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है-अमीन हमजा
नगर निगम प्रबंधक शहर की बेहतरी के लिए काम करने के वजाय विकास के खोखले दंभ भरने का काम कर रही है। जिस निगम प्रशासन को शहर में कोरोना से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाना चाहिए, उनके कर्मी के लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे दर्जनों आम लोगों के बीच बिना मास्क के काम करते देखे गए हैं।कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे निगम कर्मी निगम प्रशासन की लापरवाही का पोल खोल रहे हैं।ये बातें एआईएसएफ के मास्क,वैक्सीन के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के मौके पर एआईएसएफ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन हमजा ने कहा।उन्होंने कहा शहर की सड़के एक बारिश में ही जलमग्न हो जाती है,नगर निगम के महापौर एवं नगर आयुक्त आरोप प्रत्यारोप में पड़ शहर को बर्बाद कर रहे हैं।संगठन से जुड़े छात्रों ने आज जिला समाहरणालय के दक्षिणी द्वार से श्री कृष्ण महिला काॅलेज द्वार तक मास्क सह वैक्सीन जागरूकता अभियान चलाया।इस दौरान बिना मास्क के घूम रहे लोगों को संगठन के सदस्यों के द्वारा मास्क पहनाया गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार एवं जिला सचिव राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा 18+ लोगों के लिए प्रयाप्त वैक्सीन उपलब्ध नहीं होना और वैक्सीन स्लाॅट की जटिल बुकिंग प्रकिया वैक्सीन देने की रफ्तार को धीमा कर रहा है।प्रशासनिक स्तर से ग्राम सभा,आम सभा आदि का आयोजन कर वैक्सीन जागरूकता अभियान चलाना चाहिए।वैक्सीन को लेकर आम लोगों के मन में बैठे भ्रामक बातों को दूर करना ही वैक्सीन के सफलता का प्रमुख मंत्र है।जिला सहसचिव हसमत बालाजी ने कहा हमारा संगठन पिछले माह से ही लगातार जिले भर में जागरूकता अभियान चलाते हुए जरूरतमंदों तक मास्क,सेनेटाइजर एवं राशन सामग्री उपलब्ध करा रहा है।वैक्सीन सभी लोगों तक पहुँचने के बाद ही हम मास्क फ्री जीवन फिर से जी सकते हैं।जिला उपाध्यक्ष कैसर रेहान,जीडी अध्यक्ष अनंत कुमार,छात्र नेता चंदन कुमार आदि ने कोरोना वैक्सीन से जुड़े अफवाहों से आमलोगों को दूर रहने की अपील की।उन्होंने कहा वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।
नगर विधायक बेगूसराय ने उद्योग मंत्री से मुलाकात कर बेगूसराय के विकास की पहल की सराहना की
बेगूसराय नगर विधायक कुंदन कुमार ने बिहार सरकार के माननीय उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन से मुलाकात कर उन्हें बेगूसराय में विभिन्न उद्योगों की स्थापना के मार्ग प्रशस्त करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने पेप्सीको बॉटलिंग प्लांट जो लगभग 500 करोड़ की लागत से 55 एकड़ में बनेगा के साथ साथ 50 एकड़ में 500 करोड़ की लागत से बनने वाले EDEN स्मार्ट एग्रोटेक फ़ॉर 500 KLPD एवं 30 एकड़ में 266 करोड़ की लागत से बनने वाले न्यू वे होम फ़ॉर 200 KLPD के लिए भूमि अधिग्रहण एवं उसके कार्यारंभ हेतु उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर उन्होंने उद्योग मंत्री से बेगूसराय के पेट्रोकेमिकल हब बनने के उपरांत पेट्रोकेमिकल पार्क हेतु भूमि अधिग्रहण की मांग की जिस पर उद्योग मंत्री ने अपनी सहमति जताते हुए कहा कि आप की मांग उचित एवं समायोजित है। इस पर विचार कर सकारात्मकता पूर्वक इसके क्रियान्वयन की दिशा में पहल अवश्य की जाएगी। बिहार सरकार में उद्योग मंत्री बनने के बाद इथेनॉल प्लांटों के लिए बिहार विधानसभा में नए बदलावों के साथ उद्योग खोलने का प्रस्ताव माननीय मंत्री जी के द्वारा प्रशंसनीय है। इनमें बेगूसराय को माननीय मंत्री जी ने प्रथम वरीयता दी है उसके लिए उनका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
इस मौके पर विधायक कुंदन कुमार ने हर्ष जताते हुए कहा कि बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की अगुवाई में बेगूसराय अपनी औद्योगिक राजधानी के अस्तित्व को और अधिक प्रगाढ़ता से राष्ट्रीय पटल पर उजागर कर रहा है जिससे बेगूसराय के युवाओं को अधिक अधिक संख्या में रोजगार उपलब्ध होगा।उन्होंने राज्य सरकार के मुख्यमंत्री उद्योग मंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि जन कल्याण के ऐसे योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन निश्चित तौर पर आप की स्पष्ट नीति का प्रतिफल है।
माननीय उद्योग मंत्री श्री सैयद शाहनवाज हुसैन जी ने कहा कि हम लोग बड़ौदा के ही तर्ज पर बेगूसराय के विकास के लिए कटिबद्ध हैं। इस मौके पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेगूसराय संसदीय क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं का आना निश्चित तौर पर आपके कुशल नेतृत्व एवं कर्मठता से सम्भव हो पा रहा है। एक और जहां केंद्र की सरकार संपूर्ण राष्ट्र के समग्र विकास के दृढ़ संकल्पित है तो वहीं दूसरी ओर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री अपने ओजस्वी नेतृत्व बिहार को उद्योग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु प्रयासरत हैं। केंद्र एवं राज्य की सरकार का यह समन्वय निश्चित रूप से बेगूसराय को उसकी पुरानी ऐतिहासिकता दिलाने में सफल होगा एवं बेगूसराय पुनः संपूर्ण राष्ट्र में अपनी एक अलग ख्याति स्थापित करने में कारगर सिद्ध होगा।
किउल-गढ़हरा के लाल सत्येंद्र कुमार ने 64वीं बीपीएससी परीक्षा में 296वां रैंक लाकर गाँव का किया नाम रौशन
गढ़हरा। बीहट नगर परिषद अंतर्गत किउल गाँव वार्ड-13 निवासी भूतपूर्व शिक्षक स्व. केशव पाठक एवं भूतपूर्व शिक्षिका स्व. नंद कुमारी के पुत्र सत्येंद्र कुमार ने 64वीं बिहार लोक सेवा आयोग पटना के अंतर्गत 296 वां रैंक के साथ श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के पद पर चयनित हुए। इस खबर से गाँव व आस-पास के लोगों में खुशी की लहर दौर गयी। सत्येंद्र के भाई कमल पाठक ने कहा कि सत्येंद्र शुरू से ही बहुत प्रतिभावान था। वो मेहनत करने से कभी पीछे नही हटा। जिसका परिणाम आज सब के सामने है। सत्येंद्र वर्तमान में झारखंड सरकार के अंतर्गत कार्यरत हैं। सत्येंद्र अपनी सफलता का श्रेय बड़े भाई भूतपूर्व शिक्षक स्व.अशोक पाठक, कमल पाठक, गुलाब पाठक, धर्मेंद्र पाठक को देते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सत्येंद्र जब छोटे थे तब ही उनका माता पिता का देहांत हो गया था। उसके बाद उनका शिक्षा दीक्षा का भार बड़े भाई पर पड़ा। सत्येंद्र ने कहा भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना मेरा अंतिम लक्ष्य है। पाठक परिवार शुरू से शिक्षा के प्रति बहुत ही अग्रसर हैं। इन्होंने 2018 में आर्ट ऑफ़ गिविंग के बैनर तले किउल गाँव के सैकड़ों बच्चों को मुफ्त में स्टडी-किट का वितरण किया था।
बिहार बीपीएससी की परीक्षा में सफलता अर्जित कर मधुसूदन चौरसिया ने लहराया परचम, बधाई।
” झूठी शान के परिंदे ही ज़्यादा फड़फड़ाते हैं,
तरक्की के बाज़ की उड़ान में कभी आवाज़ नहीं होती। ”
भगवानपुर(बेगूसराय) बिहार के 64 वीं बीपीएससी की रिजल्ट रविवार घोषित कर दिया गया है। इसमें बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के गाँव संजात निवासी मधुसूदन कुमार चौरसिया पुत्र रामाशीष चौरसिया ने राजस्व अधिकारी ( रेवेन्यू ऑफिसर ) पद पर सफलता अर्जित कर अपने परिवार और चौरसिया समाज का नाम रौशन किया है। दो और छात्र सफल हुए हैं।
मधुसूदन कुमार चौरसिया गरीब परिवार से हैं। उनके पिता मजदूरी करके ही वे अपने लाड़ले बेटे को अच्छी शिक्षा से जोड़े रखा। उनके काबिल पुत्र ने अपने पिता की अरमान को पूरा किया है।
मधुसूदन चौरसिया ने दूरभाष से हमें बताया कि उन्होंने एक समय बहुत बुरा दौर भी देखा है। वे 6 भाई- बहनों में सबसे बड़े हैं। उनकी 4 बहनें हैं। उन्होंने दिसम्बर 2005 में मैट्रिक परीक्षा उतीर्ण की। उन्होंने अपनी स्थिति को सुधारने के लिए ट्यूशन पढ़ाया और खुद पढ़ते रहे। 2012 में उनका सलेक्शन प्राइमरी टीचर पद पर हुआ। वे मात्र दिन ही नौकरी कर सके कि उनका एसएससी लेखाधिकारी के पद पर चयन हुआ। वे मध्यप्रदेश के रीवा जिले में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने समाज के छात्रों से कहा कि वे सफलता पाने के लिए धैर्य को न छोड़ें। बड़ी सफलता के लिए जनून और कठिन परिश्रम की जरूरत है।
बीपीएससी की परीक्षा में दो और छात्रों संतोष कुमार चौरसिया ब्लॉक पंचायत राज ऑफिसर व अश्विनी कुमार चौरसिया ब्लॉक माइनॉरिटी वेलफेयर एसोसिएशन बने हैं।
चौरसिया समाज के बच्चों को आगे बढ़ना है तो कड़ी मेहनत के समर से गुजरना होगा। कोई भी छात्र झूठी शान रखकर बड़ी सफलता प्राप्त नहीं कर सकता है। इसलिए आगे बढ़ो और लक्ष्य पर निगाहें फोकस करो। सच मानो ईश्वर तुन्हें मदद के लिए तैयार है।
मधुसूदन कुमार चौरसिया व दो और प्रतिभाशाली छात्रों का चयन होने पर लोगों में हो रही चर्चा।
आपसी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल
बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दरगहपुर गांव में एक बार फिर आपसी रंजिश में जमकर गोलीबारी हुई है, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगकर घायल गया। उक्त घटना को अपराधकर्मियों नें उस समय अंजाम दिया जब मंगलवार की दोपहर स्थानीय निवासी विपिन कुंवर का पुत्र चन्दन कुंवर जरूरी काम से पिढौली (तेघरा) जाने के लिए घर से निकला था। इस क्रम उक्त युवक दरगहपुर चौक स्थित एक दुकान पर रूका था। तभी वहां दरगहपुर निवासी सुरेश कुंवर उर्फ ठिकेदार, बमबम कूंवर का पुत्र अमित कुमार व सोनू कुमार वहां आ धमके, और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया। जिसमें एक गोली उक्त युवक के बांए पसली में लगा। गोली लगते हीं उक्त युवक घायल होकर वहां गिर गया।
इसके बाद सभी अपराधकर्मी घटनास्थल से भाग निकले। गोलियों की गर्जन सुनते चौक पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद सभी लोग अपनी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। तत्पश्चात गांव के हीं कुछ लोगों के द्वारा उक्त घायल पड़े युवक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा लाया गया। जहां चिकित्सकों नें प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को खतरे से बाहर बताया। घटनाक्रम की सुचना पाकर अस्पताल पहुंची बछवाड़ा थाने की पुलिस नें घायल फर्दबयान के आधार पर कार्रवाई प्रारंभ कर दिया है।









