बेगूसराय, विजय कुमार सिंह। फिल्म जगत के बेताज बादशाह राज कपूर की 33वी स्मृति दिवस शाहिद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के तत्वाधान में सर्वोदय नगर स्थित सुखदेव सभागार में मनाई गई।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर में हुआ था। जो अब पाकिस्तान में है उन्होंने कहा कि 1947 में नील कमल फिल्म में वह अभिनेता बने। फिर 1948 में आर के स्टूडियो की स्थापना हुई। उन्होंने आग फिल्म में बतौर अभिनेता बनाए गए।
इस अवसर पर फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप ने कहा कि राज कपूर फिल्म जगत के वैसे महान शख्सियत हैं। जिन्होंने सैकड़ों फिल्म अभिनेता को जन्म दिया।फिल्म जगत के महान अभिनेता ही नहीं एक कुशल सांस्कृतिक धरोहर थे। उन्होंने उनसे प्रभावित होकर कहा कि बेगूसराय में दिनकर फिल्म सिटी स्थापना की है। मैं भी सैकड़ों कलाकारों को फिल्म जगत में आगे बढ़ाने का काम करूंगा।
सुशील कुमार राय ने कहा कि राज कपूर से प्रभावित होकर मैं भी फिल्म में काम करना शुरू किया।कई फिल्मों में गीत दिया।
इस अवसर पर साहित्यकार डॉ चंद्रशेखर चौरसिया ने कहा कि जब देश में आजादी की लड़ाई चरमोत्कर्ष पर था। तभी राज कपूर के अंतरिम हृदय में फिल्म जगत की ताना-बाना चल रहा था और 1947 से लगातार भारतवर्ष में सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और दबे कुचले लोगों के हित के लिए एक से एक फिल्म का निर्माण उन्होंने किया। उन्हें फिल्म जगत के बेताज बादशाह कहा जाता है।
इस अवसर पर बेगूसराय के फिल्मी हस्ती अमिय कश्यप को शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति की ओर से करोना वीर योद्धा का साधुवाद प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सोनी कुमारी देहदान समिति, महिला सेल सचिव सुनीता देवी, खुशी कुमारी, आलोक कुमार इंजीनियर, छोटी बच्ची अनाया, आकर्षण, ज्ञान चंद्र पाठक, विकास कुमार सिन्हा अधिवक्ता, छात्र अंकित कुमार पाठक आदि मौजूद थे।