बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।
जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने कहा की आपदा विभाग बिहार सरकार के आदेशानुसार एवं जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय जी के पहल पर बेगुसराय जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के द्वारा सामुदायिक किचन को पांच जगहों पर संचालित करवाया जा रहा है। ज्ञात हो कि जिले मे तीन स्थलो नगर निगम बेगुसराय मे नीजी बस पडाव, तेघडा अनुमंडल मुख्यालय अन्तर्गत उच्च विधालय तेघडा एव बखरी अनुमंडल अन्तर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरी मे सामुदायिक रसोईओं का संचालन किया जा रहा था।
लेकिन अब इसे जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय जी के पहल पर दो अन्य जगहो पर चालू किया गया है। जिसमें सामुदायिक भवन परिसर बाघा और बलिया प्रखंड के पंचा देवी शिक्षण संस्थान मे इसकी शुरुआत की गई है। रविवार को बेगुसराय के जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, नगर आयुक्त अब्दुल हमीद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ सामुदायिक भवन मे शुरू की गई सामुदायिक किचन का निरिक्षण किया।
इस क्रम मे जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय जी, समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा, खगडीया जिले के अलौली विधानसभा प्रभारी पंकज सिंह, वार्ड नं 29 के पार्षद पति शम्भु महतो, वार्ड 25 के पार्षद उदय सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। निरिक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने बतलाया की इस रसोई मे जरूरतमंद व्यक्तियों को दो वक्त दिन एवं रात मे निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने कहा कोरोना वायरस संक्रमण मे हो रहे फैलाव को नियंत्रित करने के लागू राज्यव्यापी लाकडाउन के दौरान जिला, अनुमंडलो मे मजदूर, निर्धन, निराश्रित, निःशक्त एव॔ अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए भोजन की संभावित समस्या के मद्देनजर सामुदायिक रसोई का प्रारंभ करते हुए दो अन्य जगहो पर विस्तार किया गया है। वहां मौजूद जिलाध्यक्ष रूदल राय जी ने कहा की बिहार के खजाने पर पहला हक आपदा पिडितो का है।
वहां मौजूद समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने कहा की सामुदायिक भवन बाघा मे शुरू किये गए सामुदायिक रसोई से आसपास के पांच वार्डो वार्ड 26, वार्ड 25, वार्ड 29, वार्ड 24, वार्ड 11 के गरीब मजदूर, ठेला चालक, रिक्शाचालक एवं निस्सहाय लोगो को इससे लाभ मिलेगा।
विधानसभा प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी इस कोरोना काल की अवधि मे सूबे बिहार के चप्पे चप्पे पर नजर बनाये हुए है। इस कोरोना काल मे चालू की गई सामुदायिक रसोई गरीबो के लिए एक वरदान साबित हो रहा है।