Sat. Jul 19th, 2025

एकमा : आप ईश्वर की शरण में रहे वो आपको कभी कष्ट नहीं होने देंगे : आचार्य सरस

समाचार संपादक – चंद्र प्रकाश राज

एकमा : आप ईश्वर की शरण में रहे वो आपको कभी कष्ट नहीं होने देंगे : आचार्य सरस

हँसराजपुर में हो रहे रुद्र महायज्ञ में उमड़ रही भक्तों की भीड़

एकमा : इंसान अपने सांसारिक कष्टों से मुक्ति चाहता तो है पर वह इन कष्टों से मुक्ति नहीं पाता क्योंकि इसका कारण वह स्वयं ही होता है। परमात्मा ने संसार के कल्याण के लिए और लोगों को सही मार्ग दिखाने के लिए इंसान बनाया मगर सांसारिक मोह माया, छल द्वेष में उलझकर मानव रह गया है। उक्त बातें वृंदावन से पधारे आचार्य सरस जी महाराज ने कहीं। वे एकमा नगर पंचायत के हँसराजपुर ग्राम में आयोजित शिव महापुराण कथा व रुद्र महायज्ञ में आये श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परमात्मा ने हमें हाथ जगत के कल्याण के लिए दिए हैं। मानव का कल्याण ही मानवता है। मगर इंसान अपनी राह से भटक रहा है। उन्होंने सदआचरण व सदविचारों के बारे श्रद्धालुओ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मानव प्रकृति का भी दुश्मन बन बैठा है जिस कारण प्राकृतिक आपदाओं से रुबरु होना पड़ रहा है। आचार्य सरस जी महाराज ने आये श्रद्धालुओं को बताया कि इंसान के जब पुण्यफल का उदय होता है तो उसे शिव महापुराण कथा के श्रवण का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि लोग जब घर से बाहर कही जाते है तो अपने परिवार को नही भूलते लेकिन वह ईश्वर को भूल जाते हैं। उस ईश्वर को जिसने इंसान को बनाया है। उन्होंने कहा कि आप भगवान के शरण में रहिये वो आपको कभी कष्ट नही होने देंगे।

आपको बता दे कि शिव महापुराण कथा व रुद्र महायज्ञ का आयोजन हँसराजपुर में किया जा रहा है। इस दौरान प्रवचन के बीच मे भजन कीर्तन भी हो रहा है जिसमें भक्तगण भक्ति सागर में गोता लगा रहे है। वहीं वृंदावन से आई टीम रोजाना झाँकी प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह रही है। वहीं हँसराजपुर पूजा समिति द्वारा दूर दराज से कथा सुनने आई महिलाओं, युवतियों व बुजुर्गों के लिए रात्रि में निःशुल्क वाहनों से घर भेजे जाने की सुविधा दी जा रही है। हँसराजपुर के राम जानकी मंदिर में मेले सा दृश्य है। भक्तों की भारी भीड़ रुद्र महायज्ञ में उमड़ रही है।

Related Post

You Missed