Thu. Dec 25th, 2025

बेगूसराय :: संस्कार ही जीवन है और इसको जीने की कला संस्कृति

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–
10 जनवरी 2021, रविवार
संस्कृति संस्कार मंच ने आज महिलाओं द्वारा डेढ़ सौ कंबल बहुत ही निःशक्त और दिव्यांगों के बीच वितरण किया।
आज वार्ड नंबर 27 पहाड़ चक में संस्कृति संस्कार मंच की महिलाओं ने इसे वितरण करते वक्त गरीबो का आशीर्वाद मिला तो सबकी आंखों में एक बार पानी भी आ गया।
इस मंच का एक मात्र उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ी हमारी है, उन्हें हम कैसे संस्कार देंगे, कैसे उनके जीवन की नींव रखे और उनकी संस्कृति उनकी जीने की कला हमारे संस्कारों से बंधी रहे इसी उद्देश्य के अंतर्गत संस्कृति संस्कार मंच आज विगत 4 सालों से यह कार्य करता आया है। मंच की सभी महिलाओं ने इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
मंच की सरिता सुल्तानिया ने कहा कि व्यक्ति पुतला है संस्कारों का, और जन्म -जन्मांतर के संस्कारों का परिणाम भी इंसान है। जब संस्कार और संगति मिल जाएगी तो एक आदर्श परिवार बनने में बिल्कुल समय नहीं लगता। सदियों से चली आ रही संस्कृति पर कुछ दान देना। जब सूर्य धनु राशि को छोड़ के मकर राशि में प्रवेश करता है उसके निमित्त कुछ दान होता है। यह आज के नौनिहालों को यह बताने के लिए यह कार्यक्रम बहुत सालों से करती है। हर साल कहीं ना कहीं यह संस्था कुछ ना कुछ वितरित करती हैं। इस साल कंबल का वितरण किया और बहुत अच्छा लगा कि हमारी पीढ़ी में यह संस्कार जा रहे हैं और हम निस्सहाय अपँग लोगों को कुछ दे पा रहे हैं।
 इस कार्यक्रम में बीना अग्रवाल, सुधा मसकरा, मीणा सुल्तानिया, मोनिका अग्रवाल, रचना अग्रवाल, रोली अग्रवाल, बबली मस्करा, शकुन मस्करा, कुसुम अग्रवाल, पप्पी अग्रवाल, मंजू मसकारा और सरिता सुल्तानिया ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपना सहयोग दिया। मंच का संचालन कृष्ण मोहन पप्पू जी और रुपेश गौतम, आनंद शर्मा ने द्वारा सम्पादित हुआ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed