बलिया (बेगूसराय) ::–
किसान आन्दोलन के समर्थन मे गरीब-मजदूरो ने थाली-ताली बजाते हुए मोदी के मन की बात का विरोध किया। बलिया नगर पंचायत वार्ड जानीपुर मे किसान, मजदूर, महिला-पुरूष ने दिल्ली के बोर्डर पर लाखो की संख्या मे आन्दोलनरत किसानो के समर्थन मे ताली और थाली पीट कर मोदी के मन की बात का विरोध किया। मौके पर सभा को संबोधित करते हुए भाकपामाले के राज्य कमिटी सदस्य सह जिला सचिव दिवाकर कुमार ने कहा मोदी सरकार किसानो के प्रति संवेदनहीन हो गया है। मोदी जी मन की बात कर किसान आन्दोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है और झूठ की पुलिंदा लाद कर देश के किसान मजदूरो को बरगलाने के काम कर रहे है। हकीकत में खेत खेती बर्बाद हो जाएगा और सम्पूर्ण कृषि और बाजार पर कार्पोरेट अडानी अंबानी जैसे पूंजीपति वर्ग के कब्जे हो जाएगे। यही कारण से किसान भीषण ठंड के मौसम मे आन्दोलन कर रहे। अभी तक 40 किसान अपनी जान दे दिया है। उन्होंने कहा किसान विरोधी तीनो काले कानून जब तक मोदी सरकार रद्द नही करेंगे तो किसान पीछे नही हटेंगे। 29 दिसंबर को अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले लाखो की संख्या मे किसान पटना पहुंच कर राज भवन मार्च करेंगे। उन्होंने अविलंब मोदी सरकार से किसानो से वार्ता करने की मांग और किसान विरोधी कानून को वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम के नेतृत्व महिला नेत्री रंजूदेवी, लडुलाल दास, अशरफी राम, रामनंदन दास, महेश्वर यादव, मोतीलाल यादव, अरूला देवी आदि ने किया।