Fri. Jul 18th, 2025

एक हफ्ता से लापता 16  वर्षीय युवक की हत्या, शव पोखर से मिला

  भगवानपुर ( बेगूसराय )
थाना क्षेत्र  के दामोदरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 से एक 16 वर्षीय किशोर का एक हप्ता पहले लापता हो गया था। लापता किशोर की मां पसोपुर के वार्ड 10 निवासी रामप्रवेश महतो की पत्नी संजू देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने  16 वर्षीय  पुत्र अमन कुमार का गुम होने का आवेदन दिया था।
  अमन की माँ संजू देवी ने बतायी कि की मेरा पुत्र  26 नवंबर को 03 बजे दिन से गायब है। घर से जाते समय अमन ने बताया कि साइकिल ठीक कराने बरौनी जा रहे है। अमन बरौनी मे कोचीन पढ़ता  था जो अभी तक घर नही आया है। अमन के घर वापस नही आने से परिजनो मे  किसी अनहोनी की आशंका से मातम छाया हुआ था।
इसी बीच मंगलवार की संध्या मंसूरचक प्रखंड के तेमुऊआ पोखर से शव वरामद होने की खबर आयी। शव की पहचान अमन कुमार के रूप में किया गया।
शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मंसूरचक भगवानपुर पिपरा रोड को जाम कर नारेबाजी करने लगा। ग्रामीणों का कहना था कि जब एक हफ्ता पहले थाने में एफ आई आर लिखाई गई तो पुलिस अब तक अमन को बरामद क्यों नहीं किया। एक हफ्ता बीत जाने के बाद उसकी लाश मंसूरचक प्रखंड में बरामद किया गया। इसलिए पुलिस तत्काल अपराधियों को खोज कर लाए तभी रोड जाम खत्म किया जाएगा।
रोड जाम होने के कारण दोनों और सैकड़ों गाड़ियों का तांता लग गया। ग्रामीणों को समझाते हुए चेरियाबरियापुर विधायक राजवंशी महतो, डीएसपी ने 24 घंटे के अंदर अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम समाप्त किया गया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed