Thu. Dec 25th, 2025

श्वेत क्रांति के जनक वर्गीय कुरियन की 99 जयंती मनाई गयी

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

26 नवंबर 2020, गुरुवार

आज गुरुवार को शहीद सुखदेव सिंह समिति द्वारा सुखदेव सभागार सर्वोदय नगर में श्वेत क्रांति के जनक वर्गीय कुरियन की 99 जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम की गई, संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि जब विश्व में पौष्टिक खाद्य सामग्री की क्रांति की शुरुआत हुई तो उन्होंने अमूल दूध खोल लिए, 60,000 कोऑपरेटिव सोसायटी बनाई। जिसने प्रतिदिन लाखों टन दूध सप्लाई किया, उसी को श्वेत क्रांति कहा जाता है।

वर्गीज कुरियन का जन्म 1921 को मद्रास में हुआ था। और उनकी मृत्यु 9 सितंबर 2012 को नाडियाड गुजरात में हुआ था। ऐसे महान अमूल दूध से करोड़ों नवजात बच्चों का प्रतिपादन होता है ऐसे महान विभूति वर्गीय कुरियन को देश सदा याद करेंगे।
नेशनल डायरी डेवलपमेंट बोर्ड के संस्थापक एवं अध्यक्ष बने।

इस अवसर पर साहित्यकार डॉ बचन्द्रशेखर चौरसिया ने कहा कि वर्गीज कुरियन के सम्मान में आज देश में नेशनल मिल्क डेयरी के रूप में मनाया जाता रहा है। उनके इस प्रयास से देश उनका ऋणी रहेगा। इस अवसर पर महिला सेल के सचिव सुनिता देवी ने कहा कि वर्गीय कुरियन के इस कार्य के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर अर्चना कुमारी, आलोक कुमार, खुशी सिंह, आर्यन कुमार, अनाया कुमारी, आसमा, अनेकों ने स्वर्गीय कुरियन के जन्मदिवस पर उन्हें याद किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed