Thu. Dec 25th, 2025

छापेमारी :: सुबह-सुबह बेगूसराय मंडल कारा में दो घंटे तक चली छापेमारी

 बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–
24 नवम्बर 2020, मंगलवार

आज सुबह-सुबह मंगलवार को  बेगूसराय मंडल कारा के सभी कैदी उस समय हतप्रद रह गए जब वे लोग सोये हुए थे। तभी वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अचानक ही बड़ी संख्या में पुलिस जवान के साथ अधिकारियों के जेल पहुंचने से हड़कंप मच गया।

जेल के अंदर पहुंचते ही अधिकारियों एवं पुलिस जवानों में सभी वार्ड की सघन जाँच किया। लेकिन कहीं कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है।

बढ़ते अपराध पर काबू पाने के लिए ये छापेमारी की गई। आप को बता दें कि इस छापेमारी में कई सुराग हाथ लगने की संभावना थी। लेकिन दो घंटे से अधिक समय तक की गई छापेमारी में कुछ बरामद नहीं हो सका।

छापेमारी का नेतृत्व कर रहे एडीएम मोहम्मद बलागउद्दीन ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर रूटीन वर्क के तहत दो घंटे से अधिक समय तक किए गए छापेमारी में सभी वार्ड का सघन जांच पड़ताल किया गया है।

छापेमारी में सदर एसडीओ संजीव कुमार चौधरी, सदर डीएसपी राजन कुमार सिन्हा, बलिया एएसपी अवधेश सरोज एवं सदर सीओ उत्पल हिमवान समेत दर्जनभर से अधिक थानाध्यक्ष और पुलिस के जवान शामिल थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed