Thu. Dec 25th, 2025

पत्रकार की गिरफ्तारी के खिलाफ, सेना प्रमुख उद्धव का फूका पुतला

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

05 नवंबर 2020 गुरुवार

महाराष्ट्र सरकार द्वारा अर्नब गोस्वामी जैसे प्रतिष्ठित पत्रकार को गिरफ्तार करने के खिलाफ आज एबीवीपी बेगूसराय के कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे का पुतला फूंका। कार्यक्रम का नेतृत्व जी डी कॉलेज इकाई एबीवीपी अध्यक्ष आदित्य राज ने किया।

इस मौके पर जीडी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि अपने पैतृक गुणों के मुताबिक ही सोनिया गांधी पत्रकार और मीडिया पर लगातार हमला करवा रही हैं। मीडिया पर इस तरह का टारगेटेड हमला 1975 की घोषित आपातकाल की याद दिलाती है। अर्णव की गिरफ्तारी के खिलाफ एबीवीपी पूरे देश में आंदोलन कर रही है।

कॉलेज अध्यक्ष आदित्य राज व छात्र संघ उपाध्यक्ष आयुष कुमार ने कहा कि रिपब्लिक भारत जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल के एडिटर इन चीफ को गिरफ्तार करना उद्द्व सरकार की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है।जिसे एबीवीपी किसी हालत में कामयाब होने नहीं देगी। जब विभिन्न स्थानीय मुद्दों को रिपब्लिक भारत अपने चैनल के माध्यम से लोगों के बीच रख रही थी तो उद्धव सरकार में खलबली मच गई।प्रतिशोध के रूप में सरकार के द्वारा अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद कुमार व नगर कार्यकारिणी सदस्य अंशु कुमार ने कहा कि आज अर्नब गोस्वामी पर हमला हुआ है। कल चुन चुन कर उद्धव सरकार द्वारा न्यूज़ चैनल पर हमला किया जाएगा, जो लोकतंत्र का जड़ काटने के समान है। जिसे विद्यार्थी परिषद किसी सूरत में सफल होने नहीं देगी।

छात्रा प्रमुख सोनाली कुमारी व नगर SFD प्रमुख वीरू कुमार ने कहा कि जब लोकतंत्र में मीडिया को भी किसी मुद्दे पर खुलकर बोलने की आजादी नहीं रहेगी तो उस लोकतंत्र में आम जनमानस फासीवादी शासन के पैरों तले जीने को विवश होंगे। इसलिए एबीवीपी के कार्यकर्ता अर्णव की रिहाई के लिए देशभर में आंदोलन पर हैं।

कॉलेज कोषाध्यक्ष कुमार अमन व विवेक कुमार ने कहा कि अर्णव के साथ-साथ उसकी पत्नी और बच्चे पर हमला उद्धव सरकार की कायराना हरकत है। एबीवीपी केंद्र सरकार से यह मांग करती है कि महाराष्ट्र राज्य में प्रशासनिक अव्यवस्था के आधार पर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।

मौके पर मनीष पाठक, सुगंधा, नितेश, दीपक, गोविंद, ज्ञानदीप , कुंदन , कौशीकी सिन्हा ,आदर्श , निशांत झा, अभिनंदन, जिकेष सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed