बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
31 अक्टूबर 2020, शनिवार
लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की 145वीं व समाजवादी आचार्य नरेंद्र देव की 131वीं जयंती संयुक्त रूप से मनाई गई।
धनुष तथा भारत के लौह महिला इंदिरा गांधी की 36वीं शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक शहीद सुखदेव सिंह सामान्य समिति के तत्वाधान में सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा स्थल पटेल चौक पर आज मनाई गई जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। जबकि संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार डॉ चंद्रशेखर चौरसिया ने की।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेगूसराय के पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि सरदार पटेल 600 से अधिक देशी रियासतों को एकत्रित कर देश को अखंड बनाया। वे देश के महापुरुष थे। उनका विचार था कि किसी काम को सम्मानित ढंग किया जाय ताकि देश एकता के सूत्र में बंधे रहे।
इस अवसर पर फिल्म अभिनेता अमियकश्यप ने कहा कि सरदार पटेल को किसान आन्दोलन की सफलता पर गांधी जी ने उन्हें सरदार कि उपाधि से नवाजा था। उन्हें लोह पुरुष के नाम से आज भी संसार जानता है।
इस अवसर पर साहित्यकार डॉ चंद्रशेखर चौरसिया ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल असाधारण प्रतिमा के धनी थे। वैसे तेजस्वी प्रतिभावन महापुरुष लंबे अर्से के बाद उत्पन होते हैं। वहीं आचार्य नरेंद्र देव समाजवादी राष्ट्र के दिशा बोध थे तथा श्रीमती इंद्रा गांधी लोह महिला प्रधान मंत्री थी।सभी को मेरा शत शत नमन।
शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्र में हिंसा, घृणा, वैमनस्य, अशांति और अराजकता के स्थान पर अहिंसा, शहानुभूती सम्मान और शांति स्थापित करने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। आचार्य नरेंद्र देव और श्रीमती इंद्रा गांधी आजीवन संघर्ष करते रहे। इन तीनों महान विभूतियों को मेरा शत शत नमन।
इस अवसर पर डॉक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह, जे पी सेनानी प्रदेश महासचिव, सीताराम सस्त्री, मिंटू सोनी, डॉक्टर शिडकी, देवानंद सिंह, संजय ठाकुर, राजेंद्र महतो अधिवक्ता, अरविंद पासवान फिल्म निर्देशक, छात्र अनिकेत कुमार पाठक, छात्र नेता शुभम कश्यप, प्रफुल चन्द्र राय अधिवक्ता,अजय सिंह शिक्षक आदि ने उनको याद किया।



