बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
18 अक्टूबर 2020, रविवार
सर सैयद अहमद खान की 203 वीं जयंती आज शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति कार्यालय सर्वोदय नगर सुखदेव सभागार में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि सर सैयद अहमद खान दिल्ली के एक समर्पित प्रतिष्ठित परिवार से 17 अक्टूबर 1817 में जन्म हुआ और वह शिक्षक भी रहे। सर सैयद अहमद खान गुलाम देश में नौकरी करते थे। बाद में मुस्लिम दरबार छोड़कर अंग्रेज की नौकरी करने लगे। शिक्षा के विकास के लिए सर सैयद अहमद खान ने अनेक संस्थाएं खोली। इनमें मुरादाबाद का एक फारसी मदरसा, साइंटिफिक सोसाइटी अलीगढ़ आदि प्रमुख है।
इन्होंने सन 1873 मैं एक समिति का गठन किया। इसका मकसद अलीगढ़ में एक कॉलेज की स्थापना कराना था। इस कॉलेज के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगों ने चंदा दिया। इस तरह से 1875 में मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज की अलीगढ़ में स्थापना हुई। यही कॉलेज आगे चलकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नाम से जाना गया। यह सर सैयद अहमद खान का देन है। इन सारी उपलब्धियों के बीच 25 मार्च 1898 को इस महान शिक्षा विद का निधन हो गया। ऐसे महापुरुष को मेरा सत सत नमन।
इस अवसर पर जेपी सेनानी के प्रदेश महासचिव डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह, महिला सचिव सुनीता देवी, छात्र अनिकेत पाठक ने कहा कि सर सैयद अहमद खान दिल्ली के प्रथम ऐसे महान पुरुष को मेरा नमन, छात्रा आसमा, अधिवक्ता राजेंद्र महतो सहित अनेक लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया।


