Wed. Feb 11th, 2026

विकास के मामले में सारण की एक अलग पहचान, मानक जिला के रूप में होगा स्थापित – रुडी

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज
विकास के मामले में सारण की एक अलग पहचान, मानक जिला के रूप में होगा स्थापित – रुडी
ऽ 1.6 करोड़ की लागत से पहलेगा में विद्युत शवदाह गृह का हुआ उद्घाटन
सारण : चहुंमुखी विकास की कई परियोजनाओं का कार्यान्वयन जारी है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद विकास के मामले में सारण का एक अलग पहचान होगा और यह एक मानक जिला के रूप में स्थापित होगा। उक्त बातें सारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी ने कही। आज सोनपुर के पहलेजा में विद्युत शवदाह गृह के उद्घाटन के वर्चुअल कार्यक्रम के पश्चात श्री रुडी ने कहा कि इससे प्रदुषण तो कम होगा ही, आमजन व निम्न वर्गों पर बोझ कम पड़ेगा और श्मशान घाट पर मनमाने तरीके से आर्थिक वसूली पर भी लगाम लगेगा। वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री श्री सुरेश शर्मा कर रहे थे। कार्यक्रम में सारण जिला के प्रभारी मंत्री होने के नाते स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री आनंद किशोर, बुडको के प्रबंध निदेशक श्री रमण कुमार, सारण जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन, समेत सोनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी और अन्य वरिय पदाधिकारी उपस्थित थे।
पतित पावनी गंगा तक तट पर 1.6 करोड़ रूपये से अधिक की लागत से निर्मित इस शवदागृह में 48 शवों के दाह संस्कार की क्षमता है। सारण के विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील और योजनाओं को कार्यरूप में परिणत करने के लिए स्थानीय सांसद निरंतर सक्रिय है। उनकी सक्रियता के एक और नायाब उदाहरण पहलेजा की यह महत्वपूर्ण योजना है। राज्य की राजधानी पटना से सटे सारण के इस क्षेत्र में यह शवदागृह अत्यंत महत्वपूर्ण है। कोरोना काल में जब अस्पतालों में किसी भी गंभीर बिमारी के मरीज की मृत्यु के बाद भी परिजन उसके शव को हाथ नहीं लगाते है वैसी स्थिति में यह पटना ही नहीं बल्कि सारण क्षेत्र के लिए भी यह सुविधा संपन्न विद्युत शवदाहगृह महत्वपूर्ण बन जाता है। विद्युत के क्षेत्र में बिजली की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित कराने के बाद सांसद ने पहले भी कहा था कि यहां विद्युत शवदाहगृह का निर्माण किया जायेगा जो आज पूरा हुआ।
सांसद रुडी ने सारण के समेकित विकास की कई योजनाओं के संदर्भ में चर्चा की। इसमें श्विवचन चौक से बाल्मिकी नगर तक राष्ट्रीय उच्च पथ के निर्माण की महत्वपूर्ण योजना है जिसके निर्माण से नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा तक जाने में समय की बचत होगी बल्कि व्यापार के साथ-साथ पथ के निकट पड़ने वाले गांवों का चहुंमुखी विकास भी होगा। इसके अतिरिक्त नमामि गंगे परियोजना के तहत सारण में घाटों का भी निर्माण हो रहा है जो राज्य के किसी भी घाट से सुंदर व आकर्षक है।उक्त विषय कि जानकारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने दिया।

Related Post

You Missed