Thu. Feb 12th, 2026

बेगूसराय :: दरियापुर और गोदरगामा गांव की घटना सभ्य समाज के लिये कलंक – उपेंद्र कुमार पासवान

बेगूसराय ::–

06 अगस्त 2020 गुरुवार

नया गाँव थाना के अंतर्गत दरियापुर और गोदरगामा गांव की घटना सभ्य समाज के लिये कलंक है, दोनों पड़ोसी गाँव के सभ्य, सामाजिक और वुद्धिजीवी लोगों को आपस में मिल बैठ कर समाज में शांति बनी रहे, पहल करनी चाहिए। मिल बैठ कर हम लोग समाज की शांति के लिये बड़ी से बड़ी विवाद और समस्याओं को निबटाया है। दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ये बात उपेन्द्र कुमार पासवान, प्रदेशमहासचिव राजद अनु0 जा0/ज0 जा0 प्रकोष्ट बिहार सह जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद (पंजीकृत) बेगूसराय, बिहार ने कही।

उन्होंने आगे कहा कि नयागांव थाना से हमने बात कर थानाध्यक्ष से दोनों तरफ के लोगों से सहानुभूति रखते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है। लोगों से जानकारी मिली है कि पुलिस वहकाबे में आकर पीड़ित परिवार को ही परेशान कर रही है, और आज एक व्यक्ति को पकड़ कर उसे जेल भेज दिया गया। इस पुलिसिया करबाई से पीड़ित परिवार को पुलिस पर से भरोसा नहीं रह पायेगी और दूसरे पक्ष का मनोबल बढ़ेगा।

नयागांव पुलिस को जानकारी होनी चाहिए, अनुसूचित जाति/जन जाति केश मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही गिरफ्तारी सुनिश्चित है। किसी वरीय पुलिस पदाधिकारी की आदेश आवश्यक नहीं होता है। पीड़ित परिवार के साथ नयागांव थाना पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार को परेशान करने से बचना चाहिये। इस सम्बंध में मैं माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय से दो बार बार सम्पर्क करने का प्रयास किया।  लेकिन उनका नंबर व्यस्त आ रहा था। जिस कारण हमारी बातें नहीं हो सकी। उनसे बात होने पर सारी जानकारी से उन्हें अवगत कराने की कोशिश करूंगा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed