Wed. Feb 11th, 2026

बाढ़ से त्रस्त आम जीवन और चिर निद्रा में नीतिश सरकार- मनोज भारद्वाज,

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज ,

बाढ़ से त्रस्त आम जीवन और चिर निद्रा में नीतिश सरकार- मनोज भारद्वाज,

बिहार में बाढ़ से हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं और
इस प्रलयंकारी बाढ़ ने सारण जिले के कई इलाकों में भी काफी तबाही मचाई है।
आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है,
बाढ़ की विभीषिका पर एक बयान जारी कर
भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनोज सिंह भारद्वाज ने नीतिश सरकार को आड़े हाथों लिया है,
उन्होने कहा कि आम जनता बाढ़ की त्रासदी झेल रही हैं, और सरकारी अमला हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है, कोई राहत कार्य नहीं, कोई मदद नहीं,
नीतीश सरकार की अकर्मण्यता पूर्ण रूप से सामने आ गयी है। सरकार कुछ करना चाहती ही नहीं है।
भासपा के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार सिंह ने भी बाढ़ राहत को लेकर नीतीश सरकार के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
बाढ़ राहत के नाम पर लूट मची हुई है और आपदा में अवसर का लाभ उठाने में सरकारी तंत्र लगा है।
आगे उन्होंने कहा कि
बाढ़ प्रभावित कई प्रखंडों से भासपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि बाढ़ राहत के नाम पर आम जनता को कुछ नहीं मिल रहा है। आम जीवन एकदम बेहाल है।
भासपा सारण जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने भी नीतीश सरकार के बाढ़ राहत कार्य की तीखी आलोचना की और राहत कार्य में जारी अनियमितता को लेकर चिंता जताई।
भासपा सारण, जिला अध्यक्ष, तकनीकी प्रकोष्ठ, अधिवक्ता सुशांत शेखर ने भी कहा कि बाढ़ राहत के नाम पर सरकारी सहायता और मदद सिर्फ काग़ज तक ही सीमित रह गए हैं,
सारण जिले की बाढ़ प्रभावित इलाकों में ज़नजीवन बेहाल हैं पर सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।
प्रमंडलीय अध्यक्ष गणेश चौधरी,
कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता अभिषेक कुमार संजय,
विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रमोद कुमार राय,
नगर अध्यक्ष सुनील कुमार यादव,
और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी बाढ़ राहत कार्य को लेकर नीतीश सरकार की कड़ी आलोचना की, और सरकारी उदासीनता पर चिंता व्यक्त की।

Related Post

You Missed