बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
31 जुलाई 2020 शुक्रवार
प्रवासी मजदूरों के सामने रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गई। लॉकडाउन लगातार बढ़ने के कारण इन प्रवासी हुनर मन्द मजदूरों की रोजगार के लिए जिला प्रशासन तत्पर्य दिख रही है।
इसी सिलसिले में आज बरौनी प्रखण्ड के नीगां मिर्जापुर पंचायत में प्रवासी मजदूरों की बैठक हुई। विभिन्न प्रदेशों से आए मजदूरों को संबोधित करते हुए श्रम अधीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि आप रोजगार करें। जिला प्रशासन जिलाधिकारी के नेतृत्व में आपको स्वरोजगार के लिए मदद करेगा। किसी व्यक्ति को अब बाहर जाने की जरुरत नहीं होगी।
नव प्रर्वतन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम विभिन्न माध्यम से आपको यहीं पर रोजगार दिया जाएगा। जिलाधिकारी के नेतृत्व मेंं विभिन्न तरह के बैग बनाना, पेभर ब्लाँक, जुता चप्पल, अगरबत्ती, साबुन, सैनटाईजर, रेडिमेड कपड़ा इत्यादि का प्रवासी मजदूरों का स्वरोजगार शुरु करने की योजना है।
सामाजिक कार्यकर्ता प्रो संजय गौतम ने कहा कि मिर्जापुर पंचायत के मजदूर साबुन, हेन्डवाश सैनेटाईजर इत्यादि का एक कलस्टर सोसाइटी बनाकर रोजगार करेगें। इस पंचायत में भी सैकड़ों की संख्या में प्रवासी मजदूर आए है। काफी ज्यादा संख्या में इससे जुड़कर रोजगार कर सकते है। साबुन, हेन्डवाश की खपत हर घर में है। इसके उपभोक्ता काफी है। इसलिए ऐसे रोजगार से ग्रामीण परिवेश का माहौल बदलेगा। साथ ही घर पर रह कर रोजगार करेगें तो मजदूरों के बच्चों की उच्च शिक्षा का स्तर बढे़गा।
कलस्टर बनाने में अपने समर्पित शक्ति से गाँव को आत्मनिर्भर बनाने का सकल्पं दिलाने आगे आए स्थानीय डाँ प्रों सुधीर कुमार जो गोरखपुर यूनिवर्सिटी में व्याख्याता है। उन्होंने कहा गाँव हमारी ताकत है। गाँव में रोजगार का सृजन कर ही हम भारत को शक्तिशाली देश बना सकते है। गाँव में उधोग लगने से शहर के लोग गाँव आएगें। गाँव की पहचान आर्थिक उद्यमी स्वाभिमानी के रुप में किया जाएगा।
इस मौके पर प्रवासी मजदूर गौतम पंडित, राजाराम कुमार, संतोष भगत, रंजीत पासवान, राम कुमार, शिवचंद्र कुमार, राम कुमार, सोनू कुमार, अनिल पासवान, अविनाश पासवान, मों तनवीर हसन इत्यादि मौजूद थे।

