Thu. Feb 12th, 2026

वर्षा के पानी से हजारों एकड़ में लगी धान मक्का और सब्जी की फसल बर्बाद

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज ,

वर्षा के पानी से हजारों एकड़ में लगी धान मक्का और सब्जी की फसल बर्बाद

किसान व पशु पालक अनाज और चारा को लेकर चिंतित

रिपोर्ट – वीरेन्द्र यादव ,

एकमा  : वर्षा व नहर और बोंहटा नदी के पानी से प्रखंड के विभिन्न गांवों के खेतों में लगी हजारों एकड़ धान,मक्का तथा सब्जी के फसल बर्बाद हो गई है.यहां के किसानों द्वारा विभिन्न बैंकों से खेती करने के लिए ऋण लिया गया है.बाढ़ के पानी से फसल के बर्बाद हो जाने के उबाद से उन्हें बैंकों का ऋण वापस करने की चिंता सता रही है.समाजवादी नेता देवेन्द्र कुमार सिंह,राजद नेता श्री कांत यादव के प्रतिनिधि सुभाष प्रसाद यादव, जिला पार्षद प्रतिनिधि हरेराम यादव, माकपा नेता अरूण कुमार,जदयू नेता अर्जुन सिंह,कॉग्रेस नेता एनपी सिंह कुन्दन व भाजपा नेता अविनाश चन्द्र उपाध्याय ने बताया कि देवपुरा,बलिया, वनपुरा, असहनी, अतरसन,रसूलपुर, नवादा, आमड़ाढ़ी, हुस्सेपुर,चनचौरा, एकसार,पचुआ, केशरी,परसागढ़ पूर्वी आदि ग्राम पंचायतों व नगर पंचायत एकमा बाजार के गांवों के किसानों की फसलें पानी में डूब कर बर्बाद हो गई है.कई गांवों के सड़कों पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है, जिसके चलते लोगों को आवागमन करने में परेशानी होती है.वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण बीमारी और बाढ़ को लेकर किसान, मजदूर और छात्र अपने भविष्य के प्रति चिंतित व परेशान है.रोजी- रोजगार के अभाव में उन्हें भूखे रहने को विवश होना पड़ रहा है.तेज हवा और पानी से गरीबों के झोपड़ीनुमा घर उजड़ गए हैं.सरकारी स्तर पर क्षतिपूर्ति व राहत की व्ववस्था अबतक नहीं किया गया है.प्रशासन की उदासीनता से आम जनता में क्षोभ व रोष व्याप्त है.इस संबंध में बीडीओ डॉ.कुन्दन कुमार ने बताया कि किसानों को राहत उपलब्ध कराने के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा फसल की क्षति का मुआयना कराया जा रहा है.

Related Post

You Missed