बिहार–भोजपुर (आरा) ::–
बबलू कुमार :–
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी ने भोजपुर जिले के शाहपुर बिलौटी में कस्तूरबा गांधी विद्यालय गए और वहां के कर्मचारियों से घटना का जानकारी ली।
आपको बताते चलें कि विगत कुछ दिन पहले शाहपुर प्रखंड के बिलौटी में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ रही बच्चियों ने स्कूल से बिना बताए कही चली गई थी। इसको लेकर लड़कियों के साथ यौन शोषण की अफवाह उड़ी थी।
जिसको लेकर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जाकर सारी घटना की जानकारी लेकर, आरा सर्किट हाउस में एक प्रेस कांफ्रेंस किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार किसी की भी संस्था जो सरकारी है। उसके प्रति गंभीर नहीं है। आखिर क्यों लगातार कस्तूरबा विद्यालय में बच्चियों के साथ यौन शोषण हो रहा है। फिर सरकार और समाज क्यों नहीं इसके ऊपर कभी रोती है। खुद बिहार सरकार स्वीकार करती है कि हमें हमारे पास उपकरण नहीं है। बिहार आखिर क्यों केंद्र सरकार बिहार सरकार को लगातार उपेक्षा करती है। संसद में हमने और सुपौल के पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने आवाज उठाते रहे हैं। आखिर सरकार क्यों नहीं कस्तूरबा विद्यालय के क्वालिटी और क्वांटिटी पर ध्यान देती है।
यह गंभीर मामला है क्योंकि विद्यालय में नेताओं और रसूखदार की बच्ची नहीं पढ़ती है। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में गांव, गरीब, किसान, मजदूर की बच्चियां पढ़ती हैं । इस में पटना में बड़े-बड़े नेता और अधिकारी सम्मिलित है जिसके चलते आज तक जांच नहीं हुई।
अगर बिलौटी में वहां के स्थानीय मुखिया पर जो आरोप लगा है अगर 24 घंटा के अंदर स्थानीय मुखिया का गिरफ्तारी नहीं होती है तो हमारी पार्टी धरना प्रदर्शन और 15 जुलाई को राजभवन मार्च करेगी।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय नेता पूर्व मंत्री अखलाक अहमद, प्रवक्ता डॉक्टर बबन यादव, प्रदेश सचिव अरुण कुमार सिंह, मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, युवा जिला अध्यक्ष रघुपति यादव ,प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार ,लड्डू यादव ,सुजीत कुशवाहा ,रितेश कुमार ,सूरज नाथ सिंह ,अविनाश शर्मा ,मोहम्मद परवेज , मोहम्मद सैफ मोहम्मद अहरार के साथ पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।