Wed. Apr 23rd, 2025

युवा भाजपा की बैठक सम्पन्न, सदस्यता अभियान पर दिया विशेष बल

बछवाडा़(बेगूसराय) ::-

राकेश कु०यादव:~

05 जुलाई 2019

बछवाडा़ भाजपा सदस्यता अभियान को सफल बनाने को लेकर गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा ने प्रखंड क्षेत्र के अयोध्याटोल में युवा नेता प्रिंस कुमार रॉय के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की।

बैठक का संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष नितीश कुमार रॉय ने किया। बैठक में युवा नेता प्रिंस कुमार रॉय ने कहा कि 6 जुलाई से 11 अगस्त तक सदस्यता अभियान को चलाना है। एक मोबाइल नंबर से कम से कम 4 सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य है। सदस्यता अभियान के दौरान समाज के सभी वर्गो, जाती, महिला, युवा, युवती, छात्र, छात्राओं से सीधे सम्पर्क किया जायेगा।

युवा मोर्चा अध्यक्ष नितीश कुमार रॉय व युवा नेता अविनाश यादव ने कहा की मजबूती से सदस्यता अभियान चलाकर 30 प्रतिशत नया सदस्य बनाने है। जिसमे समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

इस मौके पर सोनू कुमार, विस्वजीत कुमार, कैलाश राय, राजेश पासवान, रघुवीर महतो, जीतेन्द्र राय, आशुतोष कुमार आदि लोग मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed